रुद्रपुर, जनवरी 1 -- रुद्रपुर। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। गुरुवार को अमृत बेला में गुरु की महिमा का वर्णन करती हुई प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इन्द्रा कॉलोनी में माता गुजरी देवी गुरुद्वारे से शुरु हुई प्रभात फेरी का स्थानीय पार्षद इन्द्रजीत सिंह ने अपने निवास स्थान पर श्रद्धालुओं के साथ भव्य स्वागत किया। कीर्तन के बाद सभी संगत को लंगर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान समाजसेवी सुशील गाबा, गुरविन्दर सिंह, हरविन्दर सिंह, बलजीत सिंह, गौरव गांधी, नरेश घई, डिंपी चोपड़ा, मनोज बठला, राजकुमार सीकरी, लखविन्दर सिंह, दीदार सिंह, हरबंस ठुकराल, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...