वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। गुरु गोविंद सिंह का प्रकोशत्सव रविवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। संजय गांधी नगर कॉलोनी में दो दिन से चल रहे अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद दशामेश खालसा सेवा दल की ओर से कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के बाद दीवान सजा। पंजाब के रागी जत्था हरमनप्रीत सिंह और दिल्ली के सहजदीप सिंह ने शबद गायन कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसमें मुगलसराय और चंदौली के संगत ने भी भाग लिया। इस दौरान मुख्य सेवादार बलवीर सिंह बग्गा, नरेंद्र सिंह बग्गा, स्वर्ण सिंह, अमृत पाल सिंह, मंजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...