मिर्जापुर, फरवरी 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के त्रिमोहानी स्थित प्राचीन गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी निर्मल संगत पर सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में आयोजित सात दिवसीय संत समागम एवं प्रकाश उत्सव कार्यक्रम का रिववार को समापन हो गया। गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही सिख अनुयाइयों का तांता लगा रहा। दोपहर से शुरु हुए लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने छककर प्रसाद ग्रहण किया। मधुर भजन,कीर्तन एवं गुरुवाणी का प्रवाह गुणी ज्ञानियों ने प्रस्तुत कर साध संगत को निहाल कर दिया। पंजाब से आए कीर्तन जत्थे भाई इकबाल सिंह ने कीर्तन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारे के संरक्षक महंत श्याम सुंदर शास्त्री ने की। इस दौरान गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों के अलावा सुशील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.