बिजनौर, दिसम्बर 27 -- गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शनिवार को नगर के प्रमुख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से सुबह सवेरे प्रधान नरेंद्र सिंह वाघवा, मुख्य ग्रंथी मनजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिख समाज ने प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी डबल फाटक फ्लाईओवर से होते हुए सीकेआई चौराहा, आकाशवाणी, आदर्शनगर स्थित सरदार हरनाम सिंह के घर पहुंची। हरनाम सिंह के घर सहित प्रभात फेरी का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सरदार इंद्रजीत कौर, सरदार चरणजीत सिंह ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। मुख्य ग्रंथी मनजेंदर सिंह ने अरदास कराई। जल-पान ग्रहण करने के बाद प्रभात फेरी शबद-कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, व...