नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में संविदा पर तीन वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू की गई है। साक्षात्कार के आधार पर इन डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। दो वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर रेडियोलॉजी विभाग और एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर की नियुक्ति मेडिसिन (इमरजेंसी) में होगी। तीनों पर वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति पूरी होने तक अस्पताल में प्रतिदिन साक्षात्कार लिए जाएंगे। नियुक्ति प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित विशेष जानकारी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट health.delhi.gov.in से ली जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...