संभल, दिसम्बर 29 -- विश्व हिंदू शक्ति संगठन के तत्वावधान में रविवार को हातिम सराय स्थित शिव मंदिर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के चित्र पर दीप प्रज्जवलि कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश व प्रदेश में सिक्ख धर्म के दसवें धर्म गुरू गोविंद सिंह के बलिदान सहादत के रूप में मनाया गया है। जबकि पिछली सरकारों ने इन महान पुरुषों के बलिदान को छिपाया जाता था। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के फौजदार वजीर खान ने गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों बाबा जोराबर सिंह और बाबा फतेह सिंह को इसलिए दीवार में जिंदा चुनाव दिया था। क्योकि दोनों ने उनके आगे झुकने और धर्मातंरण करने से इंनकार कर दिया थ...