जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- जमशेदपुर। खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर साकची गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुआई में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की रहनुमाई एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में यह नगर कीर्तन निकला। दिन के करीब पौने बारह बजे पंज प्यारों ने अरदास की जिसके उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज को रुमाला एवं प्रसाद भेंट किया गया एवं पुष्प वर्षा की गयी। शोभायात्रा के दौरान 'जो बोले सो निहाल-सतश्री अकाल' से समूचा क्षेत्र गूंजता रहा। मनमोहक आतिशबाजी और पुष्पवर्षा शहरियों के आकर्षण का केंद्र रही। नगर कीर्तन दृश्य लोगों को मोहित कर रहा था। पालकी साहिब की विशेष सजा की गई है। शोभायात्रा का समापन साकची गुरुद्वारा में पुष्प वर्षा से होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.