आगरा, जून 28 -- गुरु तेगबहादुर साहिब के 350वें शहीदी शताब्दी वर्ष को समर्पित निशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार को लगाया जा रहा है। शिविर पंजाबी विरासत और आगरा विकास मंच की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक गुरुद्वारा गुरु का ताल में लगेगा। स्त्री रोग, हृदय, कैंसर, बाल रोग, यूरोलॉजी, हड्डी, स्किन, डेंटल, ईएनटी, नेत्र, मेडिसिन, एक्यूप्रेशर के विशेषज्ञ जांच करेंगे। आगरा विकास मंच द्वारा दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। पैथोलॉजी की ओर से डिस्काउंट पर टेस्ट किए जाएंगे। साथ ही सीएमओ के निर्देशन में सरकारी पात्रता के अनुसार आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। संत बाबा प्रीतम सिंह, पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डावर, महासचिव बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, संरक्षक चरनजीत थापर, सुनील मनचंदा एवं मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.