लखनऊ, अप्रैल 21 -- लखनऊ, संवाददाता। गुरु साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी पर्व को समर्पित 40 दिनों के सुखमनी साहिब जी का पाठ सोमवार से एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित गुरुद्वारा मानसरोवर में शुरू हुआ। अध्यक्ष सम्पूरन सिंह बग्गा ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी पर्व गुरुद्वारा मानसरोवर में 21 अप्रैल से लेकर 30 मई तक श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान 40 दिनों तक रोजाना धार्मिक आयोजन होंगे। रोजाना पाठ सुबह चार बजे से 6.30 बजे तक चलेंगे। इसके बाद शबद -कीर्तन गायन व गुरु की कथा 10 बजे तक चलेगी। पाठ के बाद मीठी कच्ची लस्सी का लंगर वितरित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.