मेरठ, मई 26 -- मेरठ। गुरु सिंह सभा गुरुद्यारा थापर नगर में रविवार को वार्ता आयोजित कर गुरु अरजन देव के शहीदी दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। वार्ता में जानकारी देते हुए सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने बताया कि सिक्खों के पांचवे गुरु गरु अरजदेव का शहीदी दिवस 30 मई को मनाया जाएगा। 28 मई को गुर साहिब की पावन वाणी और सुखमनी साहिब के पाठ का उच्चारण और कीर्तन होगा। 29 मई को गुरुद्यारे में विशेष कीर्तन होगा। 30 मई को शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे में सुबह से रात का कार्यक्रम होगे। शहर में जगह जगह छबील लगाकर मीठा शर्बत बांटा जाएगा। रणजीत सिंह नंदा, सुरिंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह खालसा, गुरमुख सिहं, अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.