फतेहपुर, दिसम्बर 25 -- फतेहपुर। बुधवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होने के साथ ही मसीही समाज खुशी से झूम उठा। गिरजाघरों में घंटी बजने की आवाज सुनाई देने लगी। विशेष प्रार्थनाएं हुई। केक काटा गया और उपहार बांटे गए। गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक यीशु के जन्म उत्सव पर आतिशबाजी की गई। हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस बोलते हुए बधाइयों का सिलसिला शुरू रहा। मसीही समाज के लोगों ने गुरुवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया। गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इस दौरान प्रभु यीशु के संदेशों के बारे मे बताया गया। देवीगंज स्थित चर्च में सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं। सुबह मसीही समाज के लोग सज धजकर कैंडल जलाकर प्रभु यीशु को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। समाज के लोगों ने कहा क...