बलरामपुर, मार्च 28 -- जरवा, संवाददाता जरवा तुलसीपुर मार्ग पर गुरुवार हुई मार्ग दुर्घटना में मृतकों की संख्या तीन पहुंच गई है। एक नेपाली नागरिक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। जबकि दो लोगों की मौत गुरुवार देर रात जिला मेमोरियल चिकित्सालय में इलाज के दौरान हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। गुरुवार को नेपाल राष्ट्र स्थित दांग जिला अन्तर्गत तुलसीपुर निवासी नौ लोग स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर अयोध्या जा रहे थे। जरवा तुलसीपुर मार्ग स्थित नगई मोड़ के निकट गुरुवार अपराह्न साढ़े तीन बजे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर दस फीट गहरी खाई में पलट गई थी। जिसमें 65 वर्षीय प्रवीन खत्री पुत्र काशी खत्री अन्य यात्रियों के नीचे दब गए थे। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घायल 84 वर्षीय जय बहादुर पुत्र मनीराम, 38 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.