मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुंगेर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी आस्था, परंपरा और उल्लास के रंग में रंगा रहा। अधिकांश लोगों ने सूर्य की उदिया तिथि को मानते हुए गुरुवार को मुख्य रूप से मकर संक्रांति का पर्व मनाया। इस अवसर पर गंगा स्नान, पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और पतंगबाजी के साथ जिलेभर में यह पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गंगा स्नान एवं पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: गुरुवार को भी अहले सुबह से ही मुंगेर के कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट, कंकड़ घाट, बलुआ घाट एवं मनियारचक घाट सहित अन्य प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों लोगों ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और मां गंगा की पूजा की। इसके बाद विधि-विधान से संक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.