नई दिल्ली, जुलाई 10 -- खाने में रंग-बिरंगे फल और सब्जियों को खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। जैसे हरे सब्जियों को खाने से जरूरी न्यूट्रिशन पूरे होते हैं। ठीक उसी तरह से पीले रंग के फूड को भी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। खासतौर पर सावन के महीने में जब हरी साग-सब्जियों को खाने की मनाई है तो पीले रंग के ये फूड्स सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। वही पीले फूड्स को गुरुवार के दिन खाना हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। तो जानें आखिर पीले रंग के फूड खाने के क्या हैं फायदे और आखिर गुरुवार के दिन खाना क्यों शुभ माना जाता है?गुरुवार के दिन क्यों खाया जाता है पीला फूड गुरुवार का दिन बृहस्पतिदेव का होता है। साथ ही ये दिन भगवान विष्णु की पूजा का होता है और विष्णु भगवान को पीला रंग प्रिय है। इसलिए मान्यता है कि गुरुवार के दिन पीला भोजन करने से भगवान विष्णु...