बोकारो, मार्च 21 -- गुरुवार को सुबह से ही बोकारो के मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 9.30 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान ठंडी तेज हवाएं भी चलती रही। वहीं दोपहर बाद हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। बारिश के बाद तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार व शनिवार को अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों के दौरान तापमान में लगातार बदलाव होते रहेंगे। कभी बारिश तो कभी तेज हवाओं के कारण लगातार मौसम में बदलाव होंगे। 23 मार्च तक राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ मध्यम दर्जे के बारिश होने की संभावना है। वहीं बोकारो व आस पास के क्षेत्रो में शुक्रवार को ओलावृष्टी व शनिवार को 40 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.