शाहजहांपुर, मार्च 1 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर में गुरुवार रात और शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया। गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 17.2 और शुक्रवार दोपहर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि शुक्रवार दोपहर बाद से बही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से कई दिनों के बाद लोग जैकेट, स्वेटर पहने हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, अभी करीब चार दिन तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार रात को बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद दोपहर बाद भी कई बार बूंदाबांदी के हालात बने थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.