पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- पिथौरागढ़। राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी के पौधरोपण अभियान से प्राथमिक विद्यालय कुनिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेतार और राजकीय इंटर कॉलेज दूनाकोट के छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं जुड़े। शुक्रवार को गुरुरानी के नेतृत्व में बच्चों ने पूलम, आडू आदि के दो सौ से अधिक पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने हिमालय बचाओ की शपथ ली। यहां प्रधानाचार्य बलदेव प्रसाद, शिक्षक बलवंत सिंह कन्याल, नूतन खोलिया, हरपाल सिंह चौहान, भोजन माता बसंती चौहान, मनोज भट्ट, महेश चंद्र पाटनी, चंद्र प्रकाश, पूरन उपाध्याय, संजय जोशी, सुरेंद्र सिंह ,रजनी, पूजा देउपा, दीपिका पानू, सलमा परवीन, सुनीता रावत, भावना धामी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...