लखनऊ, सितम्बर 27 -- नगर निगम लखनऊ द्वारा जोन पांच क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को गुरु नानक नगर वार्ड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत आलमबाग चौराहे से पूरन ढ़ाल तक मार्ग पर किए गए अस्थायी अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इसी तरह इंदिरा नगर में भी अभियान चला। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 03 काउंटर, 01 गुमटी, 05 ठेले सहित अन्य अस्थायी ढांचे हटाए गए तथा दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। यह अभियान जोनल अधिकारी जोन-05, नंदकिशोर के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्रवाई में कर अधीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव, जोनल सैनिटरी अधिकारी राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजू कुमार, प्रवर्तन दल एवं पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता रही। इंदिरा नगर कार मार्केट के बाहर चला अभियान इंदिरा नगर सहारा मार्केट के बाहर तीन परतों में गाड़ियाँ खड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.