जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व इस बार 5 नवंबर को मनाया जाएगा। सोनारी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगाा। रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में हुई, जिसमें 556वां प्रकाश उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 5 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा से सुबह 11 बजे नगर कीर्तन निकलेगा, जो सोनारी मेन रोड, एयरपोर्ट, उपायुक्त आवास के सामने से होते हुए स्ट्रेट माइल रोड साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए साकची गुरुद्वारा में शाम 5 बजे समाप्त होगा। सेंट्रल दीवान साकची गुरुद्वारा मैदान में 8 नवंबर को रखा जाएगा। इसके अलावा 7 नवंबर को टेल्को गुरुद्वारा में अकाली दल द्वारा अमृत संचार किया जाएगा, बैठक में नगर कीर्तन में भाग लेने वाले स्कूलों का लॉटरी के माध्यम से नंबर तय किया गया। बैठक में...