कोडरमा, नवम्बर 5 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को भव्य तरीके से सजाया गया और कई विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में विशेष दीवान सजाया गया। छत्तीसगढ़ से आए रागी दविंदर सिंह निरोल जत्था व स्थानीय रागी संगत ने मधुर शबद-कीर्तन के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को गुरुवाणी से निहाल किया। देर रात 8.30 बजे से एक विशेष दीवान सजा, जिसमें अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। इसके बाद रागी व लोकल जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। देर रात 1:40 बजे गुरु महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। शबद-कीर्तन के उपरांत गुरु का अटूट ...