महाराजगंज, नवम्बर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को नौतनवा के सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला। सिख समाज एवं अन्य समुदाय के लोगों के साथ आसपास के जनपदों तथा पड़ोसी देश नेपाल के सिख भी हिस्सा लिए। नगर कीर्तन के दौरान गुरु के भजन-कीर्तन से पूरा नगर गूंजता रहा तो वहीं बोले सो निहाल सत श्री अकाल, राज करोगे खालसा, देग-तेग फतेह पंथ की जीत हो के जयघोष होते रहे। कस्बे के दर्जन भर चौक चौराहे पर समाजसेवी जनप्रतिनिधियों ने स्टाल लगाकर नगर कीर्तन में सम्मिलित लोगों का स्वागत किया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से गुरु ग्रन्थ साहब कि अगुवाई में नगर कीर्तन निकला। इसमें गुरु का ध्वज लेकर चल रहे युवा पूरी सादगी से गुरु के भजनों में लीन रहे। पीछे गतका खेल रहे युवा अपने हैरतअंगेज करतब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.