बस्ती, नवम्बर 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा गांधीनगर ने गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश उत्सव पर नगर कीर्तन निकाला गया। कंपनी बाग से निकली शोभायात्रा में काफी संख्या में सिक्ख समाज के लोगों की भागीदारी रही। यह शोभायात्रा कंपनी बाग से गांधीनगर गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हुई। जहां पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। शोभायात्रा में वाहन पर गुरु ग्रंथ साहब की झांकी को सजाया गया था। सिख समाज की महिलाएं भजन कीर्तन गाती हुई रही। वही सड़क पर चल रहे पंच प्यारे के आगे हाथ में झाडू लगाकर सड़क की सफाई करती रही। बैंडबाजे पर गुरु नानक देव से संबंधित गीत बजते रहे। सिक्ख समाज के बच्चों ने गतका के माध्यम से शारीरिक करतब दिखाया। आगे चल रहे वाहनों पर विभिन्न गुरुओं की झांकी सजी रहीं। नगर कीतर्न का संचालन गांधीनगर गुरुद्वारा की तरफ से कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.