मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- मिर्जापुर। नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह आठ बजे अखंड साहेब के पाथ समापन के बाद गुरुघर से हजुरी जत्था रागी करमजीत सिंह और लुधियाना के अमनदीप सिंह ने तबले की ताल पर मधुर कीर्तन दरबार पेशकर साध-संगत को निहाल कर दिया। गुरुनानक बॉयज एवं गर्ल्स स्कूल के छात्रों ने मधुर कीर्तन कर दिल जीत लिया। इसदौरान शोरपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुबह से पांच बजे से शाम तक चले लंगर में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा के अध्यक्ष जसबीर सिंह चड्योक गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुजी ने ताउम्र ऊंच-नीच के मतभेद का खंडन किया। सत्य पर चलने, कीर्ति कमाई करने, ईश्वर की आराधन...