चक्रधरपुर, नवम्बर 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर शहर में बुधवार को श्री श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन दोपहर तक चला। इसमें सिख समुदाय के सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर ज्ञानी सरबजीत सिंह ने लोगों को गुरुनानक देव जी के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने गुरुनानक देव जी का संदेश सुनाया और लोगों को प्रकाशोत्सव की बधाई दी। इधर, गुरुद्वारा को आकर्षक फूलों व विद्युत लाइटों से सजाया गया था। गुरु साहब की पालकी को भी आकर्षक फूलों से सजाया गया था। गुरुनानक जयंती पर दिल्ली के तिलक नगर 20 ब्लॉक कुलदीप सिंह रागी जत्था एंड टीम के कलाकारों ने एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत किया। गुरुद्वारा में चल रहे 48 घंटे का अखंड पाठ का भी समापन हुआ। वहीं गुरु ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.