धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद गुरुनानक कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग व विमेन सेल की ओर से मंगलवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ राम्या निसाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारे आसपास के माहौल में कौन सी बातें, कौन सी क्रिया, कौन से शब्द वास्तव शारीरिक और मानसिक शोषण को जाहिर करते हैं। अगर किसी के साथ इस प्रकार की घटना होती है तो उसके बारे में कहां-कहां शिकायत की जा सकती है। शासी निकाय अध्यक्ष आरएस चहल ने महाविद्यालय में इस विषय से संबंधित एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया। प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद समेत अन्य ने संबोधित किया। मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अमरजीत सिंह, डॉ रंजना दास, डॉ मीना मालखंडी, प्रो. साधना सिंह, प्रो. सोनू यादव, प्रो. दीपक कुमार, डॉ वर्षा सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.