धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद। गुरुनानक कॉलेज के हिन्दी विभाग में बुधवार को नागार्जुन के काव्य में सामाजिक चेतना विषय पर गुरुनानक देव व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। नागार्जुन की छायाचित्र पर पुष्प अर्पण से शुरुआत हुई। काजी नजरुल विवि आसनसोल के प्रो विजय कुमार भारती ने सामाजिक चेतना की निर्माण-प्रक्रिया को स्पष्ट कर सूक्ष्म इकाई वैयक्तिक चेतना को गढ़ने का सूत्र दिया। शासी निकाय अध्यक्ष आरएस चहल ने कहा कि समाज के नवनिर्माण के लिए पुनर्विचार कर सामाजिक चेतना को आत्मसात करने की जरूरत है। प्राचार्य डॉ रंजना दास ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व प्राचार्य पूर्णेन्दु शेखर, प्रो सोनू प्र यादव, प्रो संतोष कुमार, प्रो अमरजीत सिंह, प्रो दीपक कुमार, प्रो मीना मालखंडी समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.