कोडरमा, अक्टूबर 29 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से प्रभातफेरी निकाली गई। सतनाम और वाहेगुरु के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रभातफेरी सबसे पहले गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा पहुंची, जहां प्रधान सरदार बलबीर सिंह भाटिया ने संगत का स्वागत किया। इस अवसर पर सरदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने मधुर शबद-कीर्तन कर सभी को निहाल किया। अरदास के बाद सरदार रणजीत सिंह व जसपाल सिंह की ओर से चाय-नाश्ते की सेवा की गई।इसके बाद प्रभातफेरी गुरुद्वारा कलगीधर साहिब पहुंची। यहां सचिव संजू लाम्बा व कोषाध्यक्ष राम अवतार सिंह ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। ज्ञानी निरंजन सिंह ने शबद-कीर्तन के द्वारा संगत को गुरुवाणी का अमृत पिलाया। वहीं अवतार सिंह खालसा ने प्रसाद वितरण किया, चाय-नाश्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.