मेरठ, मार्च 2 -- मेरठ। गुरु सिंह थापर नगर गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन का आयेाजन किया गया। ग्रंथी किशनपाल सिंह ने सोदर रहिरास साहिब के पाठ का उच्चारण किया। ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख अरदाश करायी। हजूरी रागी प्रीतम सिंह ने शब्दों का गायन किया। दिल्ली से आए रविंद्र सिंह और उनके साथियों ने पवण चवरों करे सगल बनिराय फूलत जोती शब्दों का कीर्तन किया। सरदार रणजीत सिंह नंदा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प अर्पित करते हुए कहा कि कलियुग में कीर्तन की अत्याधिक प्रमुखता है ओर सबसे आसान तरीका है प्रभु वाहि गुरु का स्मरण करने का। गुरु नानक देव ने भाई मरदाना और भाई बाला के साथ चारों दिशाओं का भम्रण कर मानवता को कीर्तन द्वारा सत्य का मार्ग दिखाया। सुरिंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, गुर...