प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- पीपुल्स वेलफेयर सोसाइटी एवं शिवम अक्षयवट हॉस्पिटल की ओर से रविवार को नैनी स्थित गुरुद्वारा में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया। कैंप में मरीजों के लिए नि:शुल्क बीएमडी जांच, शुगर जांच एवं दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अस्पताल की ओर से ऑर्थोपेडिक डॉ. एके राय, जनरल फिजिशियन डॉ. सीबी उपाध्याय, जनरल सर्जन डॉ. शिवकुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तोशी जैन, डॉ. प्रखर राय, एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आनंद पांडेय ने लगभग 500 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया। फार्मासिस्ट अजय उपाध्याय, रजनीश, विजय, भूपेंद्र, सौरभ, रिंकल, डिंपल एवं वीरेंद्र मिश्रा ने सहयोग दिया। डॉ. नम्रता राय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.