रुद्रपुर, जनवरी 1 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नववर्ष के पहले दिन गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में सुबह से मत्था टेकने के लिए लम्बी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। नववर्ष पर उत्तराखंड और यूपी से हजारों संगत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंची। यहां पवित्र सरोवर में स्नान कर मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। पंजा साहिब की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद गुरुद्वारा श्री पातशाही, भंडार साहिब, दूध वाला कुआं, अजायबघर के दर्शन किए। यहां धार्मिक जत्थों ने गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। संगत ने लंगर हॉल पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रबंध कमेटी ने सम्भावित भीड़ को देखते हुए लंगर की अतिरिक्त व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं ने नानक सागर बैराज पहुंचकर पवित्र बाऊली साहिब के दर्...