रामपुर, जनवरी 3 -- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में खंडे-बाटे का अमृत संचार हुआ। इसके साथ ही श्री गुरु गोबिंद सिंह पार्क सिविल लाइंस और गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब खालसा मोहल्ला में रात्रि दीवान भी सजा, जिसमें रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार प्रबंधक कमेटी की ओर से दसम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पिछले करीब एक माह से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छह दिसंबर से एक जनवरी तक नियमित रूप से प्रभात फेरी निकालकर गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। इसके बाद शुक्रवार को नगर में भव्य विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में शनिवार को दशमेश नगर सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.