कानपुर, नवम्बर 16 -- कानपुर। श्री सिद्धिविनायक तेजस्विनी बाल महिला उत्थान सेवा समिति ने गरीब असहाय लोगों को श्री गुरुतेज बहादुर की शताब्दी शहीदी को समर्पित गुरुद्वारा बाबा नामदेव हाल में महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीनें वितरित कीं। नेत्रशाला के बच्चों ने शानदार नृत्य से मन मोह लिया। सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नीतू सिंह ने बच्चों को स्वावलंबी होने का उपदेश दिया। यहां अध्यक्ष मनोज वर्मा, श्रीकृष्ण दीक्षित, पदमा शर्मा, डॉली वर्मा, डॉ. पूनम वर्मा, बृजेश राठौर, विवेक शर्मा, पप्पू यादव आदि मौजूद थे। संचालन प्रदमिना शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...