चाईबासा, अप्रैल 14 -- चाईबासा, संवाददाता। गुरुद्वारा नानक दरबार चाईबासा में 326 वां खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी का त्योहार खुशियों भरे माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिन से लगातार चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ का समापन हुआ। उसके उपरांत निशान साहिब को दूध एवं पानी से स्नान कराकर नया चोला पहना कर अरदास की गई तथा प्रसाद वितरिण किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने सभी को बैसाखी की की बधाई दी। इस दौरान जमशेदपुर से आए ग्रंथी प्रताप सिंह द्वारा खालसा पंथ की सृजनता तथा बैसाखी के त्योहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गुरुद्वारा नानक दरबार को वातानुकूलित करने के लिए बलजीत सिंह खोखर, निश्चल सांगरा, गुरचरण सिंह गांधी, अमरीक सिंह लड्ड, गुरमीत सिंह गांधी, लखबीर सिंह राजा जगबिन्दर प्रताप सिंह एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.