लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- निघासन, संवाददाता। रविवार को चौथे दिन सुबह आठ बजे शुरू हुए गायत्री महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। दूर-दूर से बाइकों और अन्य गाड़ियों से पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। इस दौरान कई बच्चों के नामकरण आदि संस्कार भी कराए गए। शांतिकुंज से आए गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. चिन्मय पंड्या ने लोगों को संबोधित कर प्रवचन दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती भोजनालय में प्रसाद ग्रहण किया। सुबह यज्ञ में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। इसके बाद पूजन, प्रवचन और बच्चों के संस्कार के कार्यक्रम किए गए। अपराह्न तीन बजे शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे डॉ. चिन्मय पंड्या का पलिया, बम्हनपुर सहित कस्बे में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यज्ञस्थल पर भी उनका गाजे-बाजे के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.