गिरडीह, अगस्त 8 -- गिरिडीह। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन में आंदोलन की असीम क्षमता थी। अलग झारखंड राज्य गुरुजी के आंदोलन की देन है। शिबू सोरेन का व्यक्तित्व और संघर्ष हम सभी के लिए अनुकरणीय है। शिबू सोरेन के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। कहा कि निधन पर कांग्रेस पार्टी की ओर से हम उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.