रांची, जनवरी 11 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो यह हमारे जीवन का पहला अवसर है, जब हम बाबा दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की जयंती उनके बिना मना रहे हैं। गुरुजी के संघर्ष, त्याग और बलिदान ने हमें अलग राज्य के सपने को साकार करने की राह दिखाई। वे सदैव कमजोर, पिछड़े और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे। गुरुजी के विचार और आदर्श सदियों तक हम सभी का पथप्रदर्शन करते रहेंगे। ये बातें दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर 'चेशायर होम' में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की, उनसे आत्मीय बातचीत की तथा उनके साथ कुछ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों के बीच कंबल एवं आवश्यक सामग्रियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.