धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता 54 वर्ष पहले झामुमो की नींव जिस गोल्फ ग्राउंड में शिबू सोरेन ने रखी थी, आज वह मैदान में झामुमो के कार्यकर्ताओं की भीड़ उन्हें तलाश रही थी। शिबू सोरेन के निधन के बाद पहली बार स्थापना दिवस मना रही पार्टी ने अपने संस्थापक को सम्मान देते हुए मंच पर उनकी कुर्सी खाली रखी। मंच में जिस स्थान पर गुरुजी बैठते थे, कुर्सी वहीं लगाई गई। कुर्सी पर उनकी तस्वीर रखी गई, जिसे देखकर लोगों की आंखें भर जा रही थीं। चार फरवरी 1973 को अलग राज्य की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी और एके राय ने मिलकर गोल्फ ग्राउंड में झामुमो की स्थापना की थी। पार्टी की स्थापना के बाद गुरुजी ने टुंडी को अपनी कर्मभूमि बनाई। टुंडी के जंगलों में छिपते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। लगभग 27 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद 15 नव...