बोकारो, अगस्त 6 -- चंदनकियारी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राज्यसभा सदस्य दिशोम गुरू शिबू सोरेने के निधन पर चंदनकियारी के सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया। निवर्तमान बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन झारखंड महान योद्धा थे उनके निधन से समाज ,राज्य व देश को क्षति हुई है। झामुमो के नेता अशोक दशौंधी ने कहा कि झारखंड के पुरोधा, राज्य की लड़ाई में अहम भुमिका अदा करने वाले शिबू सोरेन का निधन से बड़ी क्षति है। भाजपा नेता संजय सिंह ,मासस प्रखंड अध्यक्ष लाल मोहन रजवार,माले नेता दुलाल प्रमाणिक सहित सुशेन रजवार,नेमचांद महतो,शरत टुडू,महेश्वर रजवार,शिबू महतो,महाराज महतो,उपेन्द्र हंसदा,अनवर अंसारी,हासिम अंसारी,तुफान साहनी समेत अन्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.