रांची, अगस्त 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन वृत्त राज्य के स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की मांग की है। झारोटेफ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु के जीवन वृत्त पर पाठ्यक्रम तैयार करने के दौरान उनके व्यक्तित्व की विशालता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उनकी दूरगामी सोच ने ही तत्कालीन केन्द्र सरकार के वनांचली विचारधारा को झारखंडियत सोच में तब्दील करने को विवश कर दिया। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु किसी समुदाय, क्षेत्र या समुह विशेष के नेता नहीं थे पूरे देश का वंचित वर्ग उनमें अपना प्रतिनिधित्व की झलक देखता है। स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.