रांची, जनवरी 11 -- तोरपा, प्रतिनिधि। दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की जयंती पर रविवार को झामुमो की ओर से तोरपा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर तोरपा रेफरल अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो, अमृत हेमरोम, प्रदीप केशरी, जयदीप तोपनो, हेमंत गुप्ता आदि ने फल का वितरण किया। इस मौके पर जुबेर अहमद ने कहा कि गुरुजी के लंबे संघर्ष और त्याग के परिणामस्वरूप ही झारखंड अलग राज्य बना है। कार्यकर्ता गुरुजी के आदर्शों और विचारों को जन जन तक पहुंचाएं। विधायक ने जरुरतमंदों के बीच बांटा कंबल: विधायक सुदीप गुड़िया ने गुरुजी की जयंती के मौके पर तोरपा प्रखंड के सुदुरवर्ती फटका पंचायत में कई गांवों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.