दुमका, अगस्त 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। दिशोम गुरु पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो कार्यकर्ताओं व समर्थकों में शोक की लहर है। चौथे दिन भी उपराजधानी दुमका मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में जगह-जगह लोगों ने शोक सभा आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया। गुरुवार को दुमका के खिजुरिया स्थित गुरुजी आवास में झामुमो जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने मौके पर दो मिनट का मौन रखा। झामुमो जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने मौके पर कहा कि झारखंड के महान सपूत, झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन के निधन पर राज्य...