सोनभद्र, फरवरी 7 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ | प्रार्थना गीत और प्रार्थना नृत्य के साथ शुरू हुए समारोह में जूनियर कक्षाओं के छात्र - छात्राओं ने समूह नृत्य और बधाई गीत का मनभावन प्रस्तुतीकरण किया | स्कूल कप्तान आलोक कुमार यादव और अमृता मिश्रा ने विद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा किया | विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट किया | अपने सम्बोधन में उन्होंने विद्यार्थी जीवन को जीवन का स्वर्णिम काल कहते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की | इस अवसर पर विद्यार्थी गुरुजनों के आशीर्वाद और स्नेह से भाव - विभोर हो उठे |

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...