गुरुग्राम, अप्रैल 4 -- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुवार को सेक्टर-57 में करीब 500 अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया। ये झुग्गियां एचएसवीपी की जमीन पर बनाई गई थीं। इनमें रहने वाले लोगों से कुछ लोग किराया वसूल रहे थे। एचएसवीपी की जमीन पर करीब डेढ़ हजार झुग्गियां और बनी हुई हैं, जिन्हें शुक्रवार और शनिवार को तोड़ा जाएगा। एचएसवीपी ने 15 साल पहले सेक्टर-57 के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था। मौजूदा समय में सेक्टर-57 में करीब तीन हजार परिवार रह रहे हैं। इस सेक्टर की योजना के तहत करीब तीन एकड़ जमीन पर शॉपिंग सेंटर बनना है। आरक्षित जमीन पर करीब दो हजार झुग्गियां डली हुई थीं। दो दिन से एचएसवीपी की तरफ से मुनादी करवाई जा रही थी। झुग्गी में रहने वाले लोगों से अपील की जा रही थी कि इन्हें खाली किया जाए। गुरुवार सुबह 11 बजे तोड़फोड़ दस्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.