गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, मई 25 -- हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने बीते 19 माह में गुरुग्राम की 38 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया है। सरकार द्वारा नियमित की गई कॉलोनियों में अब गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।बता दें कि नगर निगम ने 2022 में शहर की 103 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सर्वे रिपोर्ट शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेजी थी। 103 में से नगर निगम की 38 कॉलोनियां नियमित हो चुकी हैं। इन कॉलोनियों में रहने वाले छह लाख से अधिक लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है। अब इन कॉलोनियों में निगम की तरफ से सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसको लेकर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब इन कॉलोनियों में निगम की तरफ से सीवर लाइन, पानी की लाइन, सड़क और स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.