गुड़गांव, फरवरी 23 -- गुरुग्राम,संवाददाता। जिले में खेल नर्सरी संचालन के लिए इस बार 172 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये आवेदन सरकारी शिक्षण संस्थानों, खेल अकादमियों और निजी संस्थाओं की ओर से किए गए हैं। जिला स्तर पर सभी आवेदनों को एकत्रित कर लिया गया है और अब इन केंद्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट खेल निदेशालय को भेजी जाएगी, जिसके बाद अंतिम सूची जारी होगी। अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में नई खेल नर्सरियों की शुरुआत प्रस्तावित है। जिला खेल अधिकारी आरती सोलंकी ने बताया कि इस बार खेल विभाग के अधीन आने वाले 21 सेंटरों के अलावा अन्य संस्थाओं की ओर से भी आवेदन किए गए हैं। जिन खेलों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं उनमें कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, क्रिके...