गुरुग्राम, अक्टूबर 31 -- गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने गुरुग्राम के निवासियों खासकर महिलाओं को तत्काल सहायता और सुरक्षा प्रदान करने को 100 जगहों पर इमरजेंसी कॉल पॉइंट लगाने की योजना तैयार की है। शुरुआती चरण में मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, बाजार, पार्क, कॉलेज परिसर के आसपास पॉइंट लगाए जाएंगे। इन कॉल पॉइंट को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जीएमडीए ने अपातकालीन कॉल पॉइंट प्रणाली को लेकर टेंडर जारी किया है। 27 नवंबर तक कंपनियां इस टेंडर के तहत हिस्सा ले सकती हैं। टेंडर आवंटित होने के 12 महीने के अंदर चिन्हित कंपनी को यह सुविधाएं उपलब्ध करवानी होगी। इसको लगाने में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन स्थानों का पहले चरण में चयन हुआ : पहले चरण में सदर बाजार स्थित सेंट क्रिस्पन स्कूल, जैकबपुरा में गर्ल्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.