गुरुग्राम, फरवरी 3 -- गुरुग्राम सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉलेट सोसाइटी में 14वीं मंजिल से गिरकर 13 साल के एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक आरव घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर सेक्टर-70ए स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में रहता था। वह टावर पर से खुद कूदा या घटना के पीछे कोई और वजह है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरव घर का इकलौता बेटा था। पुलिस ने आरव का मोबाइल जब्त कर लिया है। घटना रविवार शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट की है। बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी की पहली मंजिल पर रहने वाला 13 साल का आरव शाम करीब 4 बजे अपनी सोसाइटी से निकला था। थोड़ी देर में वह सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉलेट सोसाइटी में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सोसाइटी में प्रवेश के बाद यह टावर नंबर बी-11 की लिफ्ट में गया। वहां से छत पर चला गया। फिर ...