गुरुग्राम, दिसम्बर 21 -- गुरुग्राम जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 34 वर्षीय एक युवक ने सातवीं क्लास में पढ़ने वाली किशोरी से दोस्ती कर दुष्कर्म किया। आरोपी की करतूत का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई और उसने 9 महीने बाद एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस को अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर गुरुग्राम सेक्टर-10ए थाने में मामला दर्ज कर आरोपी राजेश, निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल की सातवीं क्लास में पढ़ाई करती है और वह मजदूरी का काम करता है। वह बीते कई सालों से सेक्टर-10ए थाना इलाके में किराये पर रह रहे थे। किराये की बिल्डिंग में ही 34 वर्षीय...