गुरुग्राम, फरवरी 18 -- गुरुग्राम में मेट्रो निर्माण को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर हीरो होंडा चौक तक यातायात को सुगम करने की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से किए गए संयुक्त सर्वे में यह फैसला हुआ है। इसके लिए सर्विस रोड पर एक तरफ जहां 33 नए एंट्री-एग्जिट बनाए जाएंगे, वहीं 12 कट बंद भी किए जाएंगे। इस सर्वे को जमीनी स्तर पर 15 दिन के अंदर लागू करने का आग्रह गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) से किया है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत पहले चरण में करीब 15.5 किमी लंबे मेट्रो मार्ग के निर्माण को लेकर जीएमआरएल ने एक कंपनी को ठेका आवंटित किया है। इसमें साढ़े सात किमी लंबाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर मेट्रो चलनी है। मेट्रो...