गुरुग्राम, फरवरी 6 -- हरियाणा सरकार गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी शहरी प्रोजेक्ट साकार करने जा रही है। द्वारका एक्सप्रैस-वे के किनारे विकसित की जा रही 1003 एकड़ की 'ग्लोबल सिटी' में अब देश की सबसे ऊंची इमारत बनाने का प्रस्ताव सैद्धांतिक रूप से तय कर लिया गया है। सरकार की योजना ऐसी गगनचुंबी इमारत खड़ी करने की है, जिसकी ऊंचाई इतनी हो कि इसके शीर्ष से पूरा एन.सी.आर. एक ही नजर में दिखाई दे।एडवाइजर की तलाश यह इमारत गुरुग्राम को दुनिया के उन चुनिंदा महानगरों की कतार में खड़ा कर देगी, जिनकी पहचान उनकी ऊंची इमारतों से होती है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार अब इस प्रोजेक्ट के लिए एडवाइजर की तलाश कर रही है। विदेशी कंपनियों और अंतर्राष्ट्रीय कंसल्टैंट्स की मदद से इस कॉन्सैप्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा,...